राज्य
वायु सेना भर्ती रैली हेतु प्रशिक्षण 24 अक्टूबर से
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2017 11:25:53 AMकोरबा (हि.स.)। वायु सैनिक भर्ती रैली आगामी 15 नवम्बर से 21 नवम्बर तक अम्बिकापुर में आयोजित है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि वायु सेना भर्ती रैली हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण 24 अक्टूबर से 12 नवंबर तक जिला रोजगार कार्यालय कोरबा में दिया जायेगा। इच्छुक आवेदक जिला रोजगार कार्यालय कोरबा से संपर्क कर अपना नाम/पता एवं मोबाईल नंबर दर्ज करा सकते हैं ।