राज्य
कालीपूजा व दिपावली में खुलेगा विशेष कन्ट्रोल रूम
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2017 9:24:56 AMकोलकाता, (हि.स.)। बढ़ते घटनाओं को देखते हुए कालीपूजा व दिपावली के दिन राज्य सरकार ने विशेष कन्ट्रोल रूम खोलने का निर्णय लिया है। यह आपदा विभाग के द्वारा संचालित किए जाएंगे।
नवान्न सूत्रों के अनुसार इस रूम में एक सचिव स्तर के अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक शिफ्ट में एक युग्म सचिव रहेंगे तथा क रूम 24 घंटे खुले रहेंगे। किसी भी प्रकार की घटना की सूचना मिलने पर तुरन्त उचित कार्रवाई की जाएगी। यह सिर्फ नवान्न नहीं बल्कि प्रत्येक जिले में इस तरह के कन्ट्रोल रूम खोले जाएंगे। फिलहाल नवान्न से यह निर्देश जारी किए गए है। इस कन्ट्रोल रूम में शब्दबाजी सहित सभी मामलों की शिकायते दी जा सकती है। यह कन्ट्रोल रूम 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चार दिन खोला जाएगा।