राज्य
गैस रिसाव से लगी आग, परिवार के पांच लोग झुलसे
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2017 2:01:46 PMकांकिनाड़ा, (हि.स.)। गैस रिसाव से पूरे घर में आग लग जाने की वजह से उसमें तीन बच्चों सहित पांच लोग जल गए। मंगलवार रात उत्तर 24 परगना के कांकिनाड़ा इलाके में एक ईंट भट्टे के समीप एक मकान में यह घटना घटी। घायलों का कल्याणी के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मंगलवार रात जगद्दल के स्थिर पाड़ा निवासी संजय साव की पत्नी रूबी देवी रोटी बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होकर पूरे घर में फैल गई और रूबी देवी के माचिस जलाने के साथ ही आग लग गई। पड़ोसियों ने उन्हें पहले भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल पहुंचाया जहां से सभी को कल्याणी के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल भेज दिया गया।
संजय साव और रूबी देवी के तीनों बेटे बुलू, कुनाल और अंशु साव की हालत गंभीर बताई गई है। इधर स्थानीय लोगों ने मामले को लेकर चुप्पी साध रखी है। बताया जाता है कि संजय इलाके में सिलेंडर गैस का व्यवसाय करते हैं। हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि वह व्यवसाय वैध रूप से करते हैं या अवैध। जगद्दल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी दी है।