ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की मांग को लेकर हरियाणा में पार्टी ने प्रस्ताव किया पारित
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2017 1:44:23 PM
राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की मांग को लेकर हरियाणा में पार्टी ने प्रस्ताव किया पारित

चंडीगढ़, (हि.स.) । हरियाणा की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव पास किया है। यही नहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए पार्टी के हाईकमान को अधिकृत कर दिया है। बुधवार को दोपहर में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश के सभी विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की मांग की। जिसके संदर्भ में एक प्रस्ताव भी पारित हुआ। यही नहीं हरियाणा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा हरियाणा की तरफ अखिल भारतीय कार्यसमिति के सदस्यों की नियुक्त के संदर्भ में भी चर्चा हुई। जिसमें तय किया गया कि पार्टी हाईकमान द्वारा इस विषय में जो भी निर्णय लिया जायेगा। उसे सभी मानेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के तगड़े दावेदार भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं का इच्छा है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करें। इस संदर्भ में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में विधायक दल की नेता किरण चौधरी, गीता भुक्कल, कुलदीप शर्मा, राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा आदि उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS