ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
नांदेड-वाघाला महापालिका के लिए मतदान शुरू, 578 उम्मीदवार मैदान में
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2017 11:25:36 AM
नांदेड-वाघाला महापालिका के लिए मतदान शुरू, 578 उम्मीदवार मैदान में

मुंबई, (हि.स.)। नांदेड-वाघाला महापालिका के लिए बुधवार सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां 81 सीटों के लिए मतदान हो रहा है और चुनाव में 578 उम्मीदवार आपनी तकदीर अजमा रहे हैं। इस चुनाव में प्रभाग क्रमांक 02 में प्रायोगिक तत्वा पर व्हीव्हीपैट मशीन (व्होटर व्हेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल) का प्रयोग किया जा रहा है। 
महापालिका की कुल 20 प्रभागों ने 81 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यहां कुल 891 प्रत्याशीयों ने नामांकन किया था। इनमें से 313 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था इसलिए 578 उम्मीदवार मैदान में हैं। व्हीव्हीपैट का प्रयोग हो रहे प्रभाग क्रमांक 2 में 26 उम्मीदवार अपनी तकदीर आजमा रहे हैं। यहां आज सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा तथा 12 अक्टूबर 2017 को मतगणना होगी। 
यहां कुल 20 में से 19 प्रभाग चार सदस्यों का है। एक प्रभाग 05 सदस्यों का है। यहां कुल 3 लाख 96 हजार 872 मतदाता हैं और इनके लिए 550 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है। सुबह से ही यहां शांति पूर्वक मतदान प्रक्रिया चल रही है। अभी तक कहीं से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नही मिली है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS