राज्य
पं. दीनदयाल फोरम के शुभारंभ सत्र में शामिल होने अमेरिका जाएंगे सीएम शिवराज
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2017 10:50:29 AMभोपाल,(हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 अक्टूबर को अमेरिका के डीसी वाशिंगटन पहुंचेंगे। सीएम को पं. दीनदयाल उपाध्याय फोरम के शुभारंभ सत्र में बतौर मुख्य वक्ता संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को अमेरिका के लिए रवाना होंगे और 27 अक्टूबर को स्वदेश वापस आएंगे।
भारतीय दूतावास के सहयोग से फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज यूएस द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय फोरम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं जन्म-शताब्दी के अवसर पर किया जा रहा है। इस फोरम में भारत के मूर्धन्य विद्वान और अमेरिका के भारतीय मूल के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें नीति निर्माता, विचारक, अकादमिक विशेषज्ञ और उद्योगपति भाग लेंगे। इस फोरम में राजनैतिक अस्थिरता, आतंकवाद, आर्थिक समानता, बेरोजगारी, जलवायु परिवर्तन और गरीबी जैसी चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा।