ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
यूपी परिवहन निगम जल्द खरीदेगा 50 पिंक बसें
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 12:31:11 PM
यूपी परिवहन निगम जल्द खरीदेगा 50 पिंक बसें

लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) निर्भया योजना के तहत जल्द ही 50 पिंक बसें खरीदेगा। केंद्र सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया फंड को मंजूरी दे दी हैं। 
रोडवेज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्भया फंड के तहत 83 करोड़ 40 लाख रुपये का अनुमोदन पत्र भेजा है। निर्भया फंड की मंजूरी मिलने के बाद 50 महिला पिंक बसें जल्द खरीदने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी फंड से बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सभी बसें पैनिक बटन से लैस होंगी। वहीं आदिशक्ति ग्रुप की महिलाएं महिला यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराएंगी। 
रोडवेज की सभी बसों में निर्भया फंड से सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। एक बस में तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एक कैमरा अगले गेट पर तो दूसरा पीछे की तरफ और तीसरा कैमरा बस के बीच में लगाया जाएगा। बस के अंदर तीन कैमरे यात्री गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहीं पैनिक बटन का जैसे ही कोई महिला यात्री इस्तेमाल करेगी, वैसे ही कंट्रोल रूम में अलर्ट जारी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए आदिशक्ति ग्रुप का गठन भी किया जाएगा । इस ग्रुप में महिला अधिकारी के साथ महिला परिचालक व ट्रैफिक पुलिस को भी शामिल किया जाएगा।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS