ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
सीपत में किसान मेला संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 11:56:55 AM
सीपत में किसान मेला संपन्न

बिलासपुर (हि.स.)। यदि अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है तो कृषि और कृषक दोनों को समृद्ध बनाना होगा। हमारा संकल्प है कि हमें किसानों की आय दुगना करना है। किसानों को आज जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। किसानों को धान के अलावा साग-सब्जी, दाल एवं अन्य फसल भी करनी चाहिए तभी आय बढ़ेगी, सिर्फ एक फसल लेने से आय बढ़ाना संभव नहीं हैं। कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, जल संसाधन, आयाकट, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व न्यास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सीपत में किसान में आयोजित भव्य किसान मेला का उद्घाटन करते हुए उक्त बाते कही। 
कृषि मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने किसानों को धान का बोनस दिया, जिसकी राज्यभर के किसान प्रशंसा कर रहे हैं। बोनस मिलने से किसानों को काफी राहत मिली है। अहिरन नदी को खूंटाघाट डेम से जोडऩे के लिये सर्वें शुरू कर दिया गया है, जल्द ही सर्वे पूरा होने के बाद इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। इससे सीपत क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की ज्यादा सुविधा मिलेगी। हमारे छत्तीसगढ़ के किसान अब चेरी, ट्राईफ्रुट और सेब की खेती कर रहे हैं। किसानों को सालभर आमदनी करनी है तो किसान को फसल के साथ खेत में फल और सब्जी का उत्पादन भी करना चाहिए। किसानों को खेती के नए-नए तरीके अपनाने से किसानों की आय जल्द बढ़ेगी। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि आज से 14 साल पहले छत्तीसगढ़ में ऐसा विकास नहीं था, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से किसानों में समृद्धि आयी है। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि किसानों को हमारी सरकार ने आत्मनिर्भर बनाया है। किसान खुद भूखा रहकर पूरी दुनिया का पेट भरता है। 
कार्यक्रम की शुरूआत में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किसान मेले के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। किसान मेले में विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, कलेक्टर पी. दयानंद, एसपी मयंक श्रीवास्तव, विधायक तोखन साहू, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS