राज्य
डीसा उपचुनाव: सिरोही में अल्प ठहराव करेंगी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 11:23:49 AMसिरोही, (हि.स.)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुजरात के डीसा में होने वाले उपचुनाव में प्रचार के लिए जाते समय सिरोही में अल्प प्रवास करेंगी।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार दरअसल, समय प्रबंधन को देखते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 12 अक्टूबर को सुबह आठ बजे जयपुर से रवाना होकर करीब साढे आठ बजे राजकीय विमान से सिरोही हवाई पट्टी पर उतरेंगी। यहां पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी उनकी अगुवानी करेंगे। यहां से तुरंत ही हेलीकाॅप्टर से डीसा के लिए रवाना हो जाएंगी। सूत्रों के अनुसार विमान के हवाई पट्टी की आवश्यक लम्बाई के कारण मुख्यमंत्री द्वारा आबूरोड की बजाय सिरोही हवाई पट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा आबूरोड उतरने से अधिकारियों को भी जिला मुख्यालय छोडकर आबूरोड जाना होता। मुख्यमंत्री के यहां विमान से हेलीकाॅप्टर पर सवार होने से लोगों को होने वाली समस्या से भी निजात मिल जाएगी। राजस्थान और गुजरात में कई स्थानों पर लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान के उपचुनाव वाले क्षेत्रों में दौरे शुरू कर दिए हैं।