राज्य
प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के बयान को नेता प्रतिपक्ष ने बताया मजाक
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2017 11:00:36 AMभोपाल, (हि.स.)। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल के बयानों को भारतीय जनता द्वारा व्यक्त आस्था का अपमान और उनके साथ मजाक बताया है, उन्होंने कहा कि इसे ही कहते हैं आस्था का अपमान।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के लिए भले ही 15 दिन पहले दिवाली आ गई हों लेकिन देश की जनता उनके आर्थिक फैसलों से दिवाली जो भारत देश के बहुसंख्यकों का सबसे उत्साहपूर्ण त्यौहार है उसे मायूसी से मनाने पर मजबूर हो गई है। व्यापारी हताश हो गया है। जीएसटी में दी गई राहत ऊंट में मुंह में जीरा है। इससे देश के आर्थिक हालातों पर कोई फर्क नहीं पडऩे वाला। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रेलमंत्री पीयूष गोयल को अगर मंत्री पद से हटा दिया जाए तब उन्हें पता चलेगा कि नौकरी जाने का क्या मतलब है। अजय सिंह ने कहा कि बहुमत पाने के बाद मोदी सरकार अहंकार में है और जिस जनता ने उस पर विश्वास व्यक्त किया है अब वह उन्हीं का अपमान और मजाक उड़ा रही है।