राज्य
खूंखार तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद
By Deshwani | Publish Date: 8/10/2017 12:09:21 PM डिब्रूगढ़, (हि.स.)। ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ जिलांतर्गत टिंगखांग के केंदुगुड़ी चाय बागान इलाके से वन विभाग ने एक खूंखार तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुआ के पकड़े जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को अपने साथ ले गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में एक तेंदुआ लोगों का जीना हराम कर दिया था। शाम होते ही लोग अपने घरों में बंद होने के लिए मजबूर हो रहे थे। वहीं ग्रामीणों के पालतु पशुओं को भी वह निवाला बनाता आ रहा था। हालांकि अभी तक किसी इंसान पर उसने हमला नहीं किया था।
स्थानीय लोगों की अपील पर गत दिनों वन विभाग ने तेंदुआ के आने-जाने वाले रास्ते पर एक पिंजरा लगाया था। संभवतः रविवार की तड़के तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग के सूत्रों ने बताया है कि इलाज के बाद तेंदुआ को घने जंगली इलाके में छोड़ दिया जाएगा।