राज्य
प्लास्टिक क्रेता-विक्रेताओं पर लगेगा जुर्माना
By Deshwani | Publish Date: 8/10/2017 10:36:30 AM कोलकाता, (हि.स.) । अब प्लास्टिक विक्रेता सहित ग्राहकों पर भी जुर्माना लगाएगा कोलकाता नगर निगम। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विक्रेताओं से अब 500 रुपये एवं ग्राहकों से 50 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इस मामले में मेयर पारिषद (बस्ती एवं परिवेश विभाग) स्वपन सम्मादार के अ. माईक्रोन से कम घनत्व वाली प्लास्टिक प्रयोग करने पर यह जुर्माना वसूला जाएगा। यह जुर्माना सिर्फ व्यवसायियों से नहीं बल्कि ग्राहकों से भी वसूली जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कई बार नगर निगम ने इस तरह के अभियान चलाया। लेकिन बावजूद इसके दुर्गापूजा में प्लास्टिक का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया गया। एक व्यवसायी के अनुसार प्लास्टिक बैग व्यवहार करने से मना करने पर भी ग्राहक प्लास्टिक बैग के लिए जिद कर रहे हैं, अन्यथा सामान लेने से इनकार कर रहे हैं।
कुछ विक्रेता कागज के बैग दे रहे हैं। लेकिन इन बैगों में भारी सामान ले जाना मुश्किल हो रहा है। इसलिए 50 माईक्रोन से कम घनत्व की प्लास्टिक व्यवहार करने वालों पर जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम अधिकारी के अनुसार प्लास्टिक व्यवहार से प्रदूषण बढ़ेगा। वर्षा के दिनों में प्लास्टिक जाम होने से नाले से पानी नहीं निकल पाता है।
जनता में जागरुकता की कमी के कारण जोरशोर से 40 माईक्रोन से कम घनत्व की प्लास्टिक बैग का व्यवपार किया जा रहा है। जिससे समस्याएं हो रही है। इसलिए सभी को इसके प्रयोग में जागरुकता की जरूरत है।