राज्य
कई निरस्त ट्रेनों का संचालन दीपावली के पहले से बहाल
By Deshwani | Publish Date: 7/10/2017 1:43:27 PMलखनऊ, (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने बाढ़ की वजह से दो माह से निरस्त चल रही ट्रेनों का संचालन दीपावली के पहले से बहाल कर दिया है। वहीं दीपावली पर रद्द ट्रेनों के बहाल होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
लखनऊ मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए 17 अक्टूबर से कई ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया है। असम और बिहार में बाढ़ के कारण पुल क्षतिग्रस्त होने पर चार अगस्त से कई ट्रेनें निरस्त थी। ट्रेन 12523 न्यू जलपाईगुड़ी नई दिल्ली एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से दौड़ने लगेगी। दूसरी ओर ट्रेन नंबर 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 18 अक्टूबर से चलेंगी। ट्रेन 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 19 अक्टूबर से, 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से, 15933 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर से और 15934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से चलने लगेगी। वहीं ट्रेन 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से और 19601 उदयपुर-न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस 21 अक्टूबर से दौड़ेगी।