ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मेला देखकर वापस लौट रहे युवको से भरी नाव पलटने से छह की मौत
By Deshwani | Publish Date: 7/10/2017 12:02:50 PM

बहराइच, (हि. स.)। रामगांव थाना क्षेत्र के लक्खा बौंडी ग्राम के युवक शुक्रवार को सरयू नदी के पार लगने वाले मटेरिया मेला घूमने गए थे। जहाँ पर शनिवार सुबह वो सब एक नाव पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी बीच नदी में नाव पलट गई। जिससे उसमे सवार बच्चे व युवक गहरे पानी मे डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश शुरू की गई तो दो मासूमों समेत छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक युवक समेत तीन लोग तैरकर सुरक्षित निकल आये हैं।

रामगांव इलाके लक्खा बौडी व आसपास के दो ग्रामों के दस लोग शुक्रवार को सरयू नदी के उसपार लगने वाले मटेरिया मेला घूमने गए थे। जहाँ रात होने पर सभी रुक गए और शनिवार सुबह पांच बजे ये लोग नाव पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी अचानक नदी में इनकी नाव पलट गयीं। जिससे उसपर सवार सभी लोग गहरे पानी में डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू करायी। जिसके बाद दो मासूमों समेत छह लोगों के शव बरामद कर लिये गए है। वही नाव पर सवार तीन लोग तैरकर सुरक्षित निकल आये है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल यादव ने बताया कि ये सभी लोग मेला देखने गए थे। जहाँ से शनिवार सुबह खुद नाव चलाकर वापस लौट रहे थे। हादसे में दो मासूमों समेत छह लोगों की मौत हुयी है। सभी के शव बरामद कर लिए गए है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS