राज्य
शनिवार मोर्चा प्रतिष्ठा दिवस के दिन बेहाल पहाड़
By Deshwani | Publish Date: 7/10/2017 11:09:43 AMकार्सियांग, (हि.स.)। सात अक्टूबर यानी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (नेपाली:गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा) । जो भारत के अंदर पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को अलग कर एक अलग राज्य गोरखालैंड बनाने के अभियान में लगा हुआ है। पार्टी का उदय 07 अक्टूबर 2007 को हुआ था। शनिवार को विमल गुरुंग के साथ बहिष्कृत विनय तामांग के दल भी प्रतिष्ठा दिवस का पालन करेंगे। नेताओं के अनुसार इस वजह से एक बार फिर हिंसा पनपने की आशंका है। इस अवसर पर विनय तामांग ने विमल गुरुंग को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य के साथ चलने के लिए मोर्चा सुप्रिमो के कारण मुझे दल से निकाला गया,लेकिन आज विमल गुरुंग अपने को मोर्चा नेता समझ रहे है।
यही कारण है कि वे आज प्रतिष्ठा दिवस का पालन कर रहे हैं। पिछले दिन विनय तामांग ने कार्सियांग के एक टूरिस्ट लॉज में कर्मियों के साथ बैठक की। जिसमें विमल गुरुंग पर कटाक्ष करते हुए मीडिया के माध्यम से कहा “पहाड़ पर किसी भी तरह की बमबाजी की घटना होने पर विमल गुरुंग उत्तरदाई होंगे। क्योंकि गुरुवार को एक ऑडिओ मैसेज के माध्यम से उन्होंने इसकी पुष्टि की थी।“ विनय तामांग ने विमल का नाम न लेते हुए कहा सिक्किम में इस तरह छिपकर रहना ठीक नहीं। विनय तामांग ने साफ शब्दों में कहा कि शनिवार को प्रतिष्ठा दिवस का पालन पताका लहराकर किया जाएगा।