राज्य
फुट ब्रिज पर पुलिस गाड़ियों से आम जनता परेशान
By Deshwani | Publish Date: 7/10/2017 11:09:03 AMबहरमपुर, (हि.स.)। कानून रक्षकों के ही खिलाफ कानून भंग का आरोप लगाया गया है। यातायात नियंत्रण करने के बदले पुलिस प्रशासन की गाड़ियों की बढ़ती संख्या से आम जनता परेशान है। ऐसी ही परिस्थिति बहरमपुर के मधुपुर इलाके की सड़कों पर देखने को मिली,लेकिन पुलिस प्रशासन के खिलाफ कोई भी व्यक्ति आवाज उठाना नहीं चाहता। यहां सड़कों पर हर रोज ही लोगों को यातायात की बाधाओं का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी घन्टों भर जाम लगा रहता है।
बहरमपुर के मधुपुर इलाके में राजमार्ग पर यह स्थिति लगातार देखने को मिलती है। इस बीच यातायात नियंत्रण के लिए आए पुलिस प्रशासन की गाड़ियों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस अधिकारी या कार्यकर्ता कुछ भी कहने पर लाठीचार्ज या लॉकअप की धमकी देते हैं। बारिश होने पर यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मामले में बहरमपुर के आईसी ने कहा कि पुलिस प्रशासन लोगों की सेवा के लिए तैनात किए जाते हैं लेकिन इस तरह की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई है। आरोपी कर्मियों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाएगी।