ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
राजसमंद में आज उल्लास का माहौल
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2017 12:17:33 PM
राजसमंद में आज उल्लास का माहौल

  उदयपुर, (हि.स.)। राजसमंद झील के छलकने की मनोकामना पूर्ण होने पर राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी शुक्रवार को राजसमंद के द्वारिकाधीश मंदिर से चारभुजा मंदिर तक पदयात्रा शुरू कर रही है। इसे संकल्प से सिद्धि पदयात्रा नाम दिया गया है। शनिवार तक पूरी होने वाली इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार के कुछ मंत्री, राजनीतिक पदाधिकारी, कई जनप्रतिनिधि भी इस यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। 

यात्रा से पूर्व राजसमंद झील पर ऐतिहासिक आयोजन हो रहा है जिसमें झील पूजन और चूंदड़ी महोत्सव के तहत डेढ़ किलोमीटर लंबी चूंदड़ी झील को ओढ़ाई जा रही है। यह चूंदड़ी 335 साड़ियों को जोड़कर बनाई गई है। इस आयोजन के तहत हो रहे परंपरागत जल महोत्सव, वरुण पूजन और जल तीर्थों के संरक्षण की कामना लिए झीलप्रेमियों का उत्साह जुट रहा है। 
 
चुन्दड़ी महोत्सव के तहत गंगा स्वरूपा गोमती नदी की विधिवत पूजा अर्चना की जा रही है। राजसमंद झील गोमती नदी पर ही बनी है। इसके उपरान्त द्वारिकाधीश मंदिर के जलधरा घाट से इरिगेशन गार्डन तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लम्बी चूंदड़ी ओढ़ाई जा रही है। इस चूंदड़ी को बाद में प्रसाद स्वरूप महिलाओं में वितरित किया जाएगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS