राज्य
पर्यटकों की सुविधा के लिए तीन नए सेतु का निर्माण करेगी राज्य सरकार
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2017 10:55:50 AM कोलकाता, (हि.स.)। पर्यटकों के सुविधा के लिए राज्य सरकार तीन सेतु का निर्माण करेगी। जिसमें से दो गंगा नदी के ऊपर बनाए जाएंगे जबकि दूसरी अजय नदी पर बनाई जाएगी। नवान्न सूत्रों के अनुसार गंगा नदी के ऊपर शान्तिपुर से कालना व बजबज से लेकर फुलेश्वर नए दो पुल का निर्माण किया जाएगा। इसमें से दूसरी डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
फेरी परिसेवा यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण शान्तिपुर से कालना तक सेतु का निर्माण किया जा रहा है। शान्तिपुर में आयोजित राश मेला में लोगों की भीड़ एकत्रित होती है। गंगा के दो किनारों को जोड़ने के लिए तथा व्यापारिक सम्बन्ध बढ़ाने के उद्देश्य से यह निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के बाद पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा तथा दोनों किनारों के सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी हो सकेगी।
इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अजय नदी के ऊपर केन्दुली सेतु का निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकारी सूत्रों के अनुसार हर साल 15 जनवरी वीरभूम के केन्दुली बाऊल मेला के समय दर्शकों की भीड़ होती है। इसलिए अजय नदी के ऊपर केन्दुली पुल बनाने के बाद वीरभूम एवं बर्दमान के बीच सम्बन्ध बढ़ेगा।