राज्य
चक्रवात के साथ बारिश की सम्भावना
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2017 10:26:35 AM कोलकाता, (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के बढ़ने की सम्भावना है। जो दो दिनों के भीतर निम्नदबाव बदल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के निम्नदबाव में बदलने से पहले छिटफुट बारिश हो सकती है। फिलहाल चक्रवात के बंगाल की खाड़ी में ऊपर उठने से मध्य-पूर्व की ओर निम्नदबाब हो सकती है।
जिसके कारण राज्य में बारिश की सम्भावना अधिक होगी। वैसे अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह से ही बारिश का मौसम समाप्त हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक उत्तर बंगाल एवं दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की सम्भावना है। गुरुवार को महानगर के कुछ जगहों पर बारिश हुई। शनिवार तथा रविवार को बारिश की मात्रा में वृद्धि हो सकती है।