ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
राहुल गांधी जनता के दिये गये अभिमत से विचलित : डा. दिनेश शर्मा
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 4:20:24 PM
राहुल गांधी जनता के दिये गये अभिमत से विचलित : डा. दिनेश शर्मा

लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने विरोधियों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस समय जनता के दिये गये अभिमत से विचलित हैं। इसलिए उनका परेशान होना जायज है। अगर उन्होंने अमेठी का विकास किया होता तो आज वहां की सड़के गड्ढे में तब्दील न होती। वह सिर्फ अपने परिवार को बढ़ाने में लगे रहे। बेहतर होता कि वह अपनी सोच बेहतर रखें।

सपा के मंथन पर कहा कि ठीक बात है। लेकिन हमारे मंथन से तो अमृत मिल गया। जिसका पान जनता ने कर लिया है। हमें सलाह देने के बजाय अखिलेश अपने-अपने कार्यों को बेहतर करें तभी वह जनता के सामने जा सकेंगे।
 
ताज वाले मामले को लेकर दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय इतिहास से सदा ही छेड़छाड़ होती रही है। पूर्ववर्ती सरकारों ने इसे सही ढंग से पेश भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रकार के इतिहासकारों और महापुरूषों का सम्मान करते हैं। उनके अच्छे कार्यों को भी स्मरण करते हैं। जिस संस्कृति में गद्दी के लिए पुत्र अपने पिता की हत्या तक कर देता हो, हमारी संस्कृति वो नहीं है जिसने ताज को बनाया उनके हाथ काट दिए जाएं। बहादुरशाह जफर ने भारत में गोहत्या का विरोध किया था। ऐसे लोगों का सदा सम्मान रहेगा। ईवीएम से छेड़छाड़ की बात करने वाले लोग जनता के अभिमत का अपमान कर रहे। ऐसे लोग हताश व निराश है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS