ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
उ.प्र. सरकार ने किया पूर्वोत्तर राज्यों के साथ करार
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 2:12:28 PM
उ.प्र. सरकार ने किया पूर्वोत्तर राज्यों के साथ करार

लखनऊ, (हि.स.)। 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के अर्न्तगत गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार का पूर्वोत्तर के दो राज्य मेघालय और अरुणाचल प्रदेश से करार हुआ। भाषा, साहित्य और पर्यटन के क्षेत्र में परस्पर सहयोग को लेकर यह किया गया है। 
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा कहा कि यह विशेष् अवसर होता है जब कोई प्रदेश एक विशेष प्रकार की गतिविधियों से दूसरे प्रदेश से जोड़ता है। सरदार पटेल ने इसकी परिकल्पना की थी। उनकी इस अभिव्यक्ति को प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हम सदियों से एक दूसरे से जुड़े हैं। श्रेष्ठ भारत बनाने की परिकल्पना हजारो साल पहले की गई थी। विविधता में एकता का पालन किया तो हम श्रेष्ठ थे।
डा. शर्मा ने कहा कि भारत की संस्कृति और सभ्यता को जानने समझने के लिए यहां बहुत सारे लोग आते है। इसी कारण यह विश्वगुरू माना जाता रहा है। उन्होंने कहा कि पिछड़े हुए क्षेत्र अरुणांचल, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम जिनके साथ पहले केंद्र का भावनात्मक जुड़ाव नही रहा। देश के इस अंग के साथ तारतम्यता को बढ़ावा नही दिया गया। पीएम ने इसे पहचाना, और इस दिशा में वह आगे बढ़ रहे हैं। परमाणु बम गिरने के बाद जापान के एक वैज्ञानिक ने कहा कि हम तब तक नष्ट नहीं हो सकते जब एक हमारी साहित्य और संस्कृति बची है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ करार सिर्फ अधिकारियों का टूर न बने इसके लिए और भी गतिविधियां होनी चाहिए। समय-समय पर कुछ ऐसी संगोष्ठियां हो जो मेघालय में हमारी भाषा और यहां उनकी भाषा पर संगोष्ठी आयोजित करें। तमिलनाडु में लोग हिंदी जानते हैं पर बोलने से हिचकते हैं। आसाम में लोग हिंदी में बात करते हैं। भाषा को लेकर एक बढ़िया माहौल बनना चाहिए।
अरुणाचल प्रदेश का भौगोलिक परिदृश्य इतना अच्छा है कि इस पर चीन की कुदृष्टि हमेशा उस पर पड़ती रहती है। लेकिन अरूणांचल के लोग इतने सच्चे देशभक्त हैं कि चीन कुछ कर नहीं सकता है। 
राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पहले पूर्वोत्तर के राज्यों पर ध्यान नहीं दिया जाता था, पर पीएम ने पूर्वोत्तर के राज्य के विकास पर ध्यान दिया है। अन्य राज्यों के साथ भी एमओयू होना चाहिए। ताकि नए अनुभव मिलने का मौका मिल सके।
अरूणांचल प्रदेश के पर्यटन सचिव जोराम बेदा ने कहा कि पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में यूपी, मेघालय और अरुणांचल प्रदेश के बीच एमओयू हस्ताक्षरित हुआ। इसका उद्देश्य इन राज्यो के बीच अपनी धरोहरों और संस्कृति का आदान प्रदान करना है। इससे विकास का नया मार्ग प्रसस्त होगा।
इस मौके पर मेघालय के शिक्षा सचिव डब्ल्यू.आर. लिंगदोह और उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS