राज्य
कांग्रेस व एआईयूडीएफ को बड़ा झटका, डेढ़ हजार अल्पसंख्यक समाज के लोग भाजपा में शामिल
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 1:11:15 PMकरीमगंज, (हि.स.)। असम में कांग्रेस और अल्पसंख्यकों की खालिस राजनीतिक करने वाली पार्टी एआईयूडीएफ को बड़ा झटका लगा है। असम के बराकघाटी के करीमगंज जिलांतर्गत पथारकांदी विधानसभा क्षेत्र के लगभग डेढ़ हजार अल्पसंख्यक कांग्रेसी व एआईयूडीएफ नेता व कार्यकर्ता ने बुधवार की रात को भाजपा का दामन थाम लिया।
भाजपा के प्रति अल्पसंख्यकों का बढ़ता रूझान कांग्रेस व एआईयूडीएफ की राजधानी को बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। बुधवार की रात को पथारकांदी शहर के बोरबारी ईदगाह मैदान में आयोजित एक सभा में लगभग डेढ़ हजार अल्पसंख्यक समुदाय के नेता व कार्यकर्ता व समर्थकों ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।
इस मौके पर भाजपा के विधायक कृष्णेंदु पाल व भाजपा के जिला अध्यक्ष सुब्रत भट्टाचार्य की मौजूदगी में लगभग डेढ़ हजार लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है, पथारकांदी विधानसभा का तेज गति से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से इसे और गति देने का प्रयास किया जाएगा।