ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मनसे का संताप मोर्चा, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 1:05:08 PM
मनसे का संताप मोर्चा, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

मुंबई, (हि.स.)। एलफिस्टन-परेल रेलवे ब्रिज पर भगदड़ मचने के बाद घटित दुर्घटना के विरोध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने सरकार के विरोध में संताप मोर्चा निकालने की तैयारी की है।
पुलिस प्रशासन ने जहां मोर्चा निकालने की अनुमति नहीं दी है, वहीं इंकार भी नहीं किया है। मोर्चा निकलने के स्थान मेट्रो जंक्शन के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि एलफिस्टन-परेल रेलवे ब्रिज पर घटित दुर्घटना के बाद मनसे ने संताप मोर्चा निकालने का ऐलान किया था और गुरुवार को अपराहन 11.30 बजे मेट्रो जंक्शन के समीप से यह मोर्चा निकलकर चर्चगेट रेलवे स्थान पहुंचेगा। वहां पर पश्चिम व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से मिलने के बाद मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे उपस्थित मनसे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जिस तरह से मेट्रो जंक्शन के समीप पुलिस का बंदोबस्त किया गया है, उससे लग रहा है कि पुलिस प्रशासन मनसे के मोर्चे को विफल करने की योजना बनाया है। उल्लेखनीय है कि मध्य रेलवे के कलवा रेलवे स्थान पर राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड ने रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी थी, पर पुलिस के भारी बंदोबस्त के चलते उनका रेल रोको आंदोलन विफल हो गया था। उसी तरह मेट्रो के पास से निकलने वाले मनसे के मोर्चे को मुंबई पुलिस ने न तो अनुमति दी है और न ही अनुमति देने से इंकार किया है। 
पुलिस प्रशासन की इस भूमिका के चलते मनसे कार्यकर्ताओं में जहां असमंजस की भूमिका बनी है, वहीं पर राज ठाकरे मोर्चा निकालने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की मांग है कि रेलवे यात्रियों को पहले सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। मुंबईकरों के लिए बुलेट ट्रेन की कोई आवश्यकता नहीं है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS