ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
विट्ठल मंदिर में भक्तों व सुरक्षाकर्मियों में धक्का-मुक्की, महिला सुरक्षाकर्मी घायल
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 1:01:58 PM
विट्ठल मंदिर में भक्तों व सुरक्षाकर्मियों में धक्का-मुक्की, महिला सुरक्षाकर्मी घायल

मुंबई, (हि.स.)। पंढरपुर में स्थित विट्ठल मंदिर में गुरुवार की सुबह दर्शन करने आए भक्तों और सुरक्षाकर्मियों में धक्का-मुक्की हो गई। इस धक्का-मुक्की में एक महिला सुरक्षाकर्मी गर्भगृह में गिर गई और उसके सिर से खून बहने लगा और वह घायल हो गई। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंढरपुर के विख्यात मंदिर में गुरुवार की सुबह से भक्तों की भगवान के दर्शन के लिए कतारें लग गईं। इसी बीच कुछ भक्तों और सुरक्षाबलों के बीच वाद विवाद शुरू हो गया। यह वाद विवाद धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। एक भक्त ने मंदिर की महिला सुरक्षा रक्षक को धक्का दे दिया और वह महिला सुरक्षा रक्षक गर्भगृह में जा गिरी। गर्भगृह में रखे पत्थर से उसका सिर टकरा गया और खून बहने लगा। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विट्ठल का दर्शन करने आने वाले भक्तों को महिला सुरक्षा रक्षक आगे चलते रहिए, बोल रही थीं। जिसके कारण वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई और महिला सुरक्षा रक्षक घायल हो गई।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS