राज्य
तमिलनाडु के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पुरोहित रवाना
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 12:36:04 PMगुवाहाटी, (हि.स.)। असम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को गुरुवार को राजधानी गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंत्री विधायकों ने विदाई दी। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति ने गत दिनों देश के पांच राज्यों के राज्यपालों की नियुक्त की थी। जिसमें असम के राज्यपाल पुरोहित को तमिनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। पुरोहित गुरुवार की सुबह गुवाहाटी से तमिलनाडु के लिए रवाना हो गए।
राज्यपाल पुरोहित को विदाई देने के लिए हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, राज्य के मंत्री रिहन दैमारी, रंजीत दत्त, मुख्य सचिव वीके पीपरसेनिया, डीजीपी मुकेश सहाय, कामरूप (मेट्रो) के जिला उपायुक्त डॉ. एम अंगमुथु के अलावा असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी शामिल रहे।
असम का राज्यपाल भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी को बनाया गया है। वे शीघ्र ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे। जबकि मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में नए राज्यपालों की नियुक्त की गई है। अरुणाचल के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवा निवृत्त) बीडी मिश्रा ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया।