राज्य
पुंछ में पाक ने एक बार फिर किया संघर्ष विराम का उल्लघंन
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2017 1:22:59 PMजम्मू, (हि.स.)। जम्मू के पुंछ में बुधवार सुबह पाक ने एक बार फिर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लघंन किया है। पाक रैंजर्स ने बिना किसी उकसावे के पुंछ की सीमा रेखा पर स्थित बीएसएफ की चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बना बुधवार सुबह गोलीबारी की। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया।
पाकिस्तान की ओर से मोटार्र दागे गए और अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में अभी तक किसी प्रकार के जानोंमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।