राज्य
बिहार के राज्यपाल बने सतपाल मलिक,राजभवन में ली शपथ
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2017 12:14:25 PMपटना, (हि.स.)। बिहार के नए राज्यपाल बने सतपाल मलिक। राजभवन परिसर के राजेन्द्र मंडप सभागार में बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेन्द्र मेनन ने नए राज्यपाल सतपाल मलिक को शपथ दिलाई।
पूर्वाह्न 10 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित प्राय: सभी मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मलिक आजादी के बाद प्रदेश के 38वें राज्यपाल बने हैं।