राज्य
नाबालिग की शादी रोकने में सफल रही पुलिस प्रशासन
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2017 9:15:39 AMगोघाट, (हि.स.)। एक बार फिर मुख्यमंत्री के ‘कन्याश्री’ परियोजना के तहत राज्य का सपना साकार हुआ। एक नाबालिग की शादी रोकने में पुलिस प्रशासन सफल रही। घटना मंगलवार हुगली जिले के गोघाट की स्थित कुलकी ग्राम की है। पीड़िता का नाम नदी सिंह (14) है।
गोघाट के तादुर ग्राम पंचायत स्थित कुलकी ग्राम निवासी नदी के परिवार ने आर्थिक परेशानियों के कारण उसकी शादी तय कर दी। जबकि नाबालिग आठवीं कक्षा में पढ़ रही थी। उसके पिता पेशे से दिन मजदूर एवं मां साधारण गृहस्थ है, लेकि मिली खबर के आधार पर ब्लॉक के बीडीओ असितवरण घोष ने पुलिस के साथ मंगलवार कुलकी ग्राम नाबालिग के घर पहुंचे।
उसके परिवार को समझाया और यह भी बताया कि कानून के अनुसार उम्र से पहले शादी करने पर सजा मिल सकती है। इसके बाद नाबालिग के पिता ने वर पक्ष को शादी करने से इनकार कर दिया।