ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
गांधी प्रतिमा हटाये जाने से खफा कांग्रेस सेवादल का धरना दूसरे दिन भी जारी
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2017 2:10:08 PM
गांधी प्रतिमा हटाये जाने से खफा कांग्रेस सेवादल का धरना दूसरे दिन भी जारी

वाराणसी, (हि.स.)। कैंट स्टेशन के सामने स्थित मंदिर के गेट पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को पांच महीने पहले हटाने के विरोध में कांग्रेस सेवादल का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। लगातार 24 घंटे से धरनास्थल पर बैठकर सेवादल के कार्यकर्ता रामधुन गाते रहे। 
जिलाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने प्रतिमा तोड़ने वालों पर रासुका लगाने सहित प्रतिमा की स्थापना पुराने स्थान पर करने की मांग दोहरायी। छावनी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और पार्षद शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि जीटी रोड पर फ्लाई ओवर निर्माण का पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्री निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके आने के पहले ही प्रशासन ने वहां लगी गांधी प्रतिमा को हटवा दिया। उस समय कहा गया था कि जल्द इसे स्थापित किया जाएगा, लेकिन अब तक प्रतिमा हनुमान मंदिर में लावारिस पड़ी है। इसके विरोध में सेवादल के कार्यकर्ता हनुमान मंदिर में ही गाधी जी की प्रतिमा को अस्थाई रूप से स्थापित कर सुबह से शाम तक राम धुन के बीच अनिश्चित कालीन धरना दे रहे हैं। अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में रामसुधार मिश्र, प्रभाकर दूबे, बृजेश जायसवाल, प्रिंस राय, विश्वनाथ कुंवर, विकास सिंह, सत्य प्रकाश उपाध्याय आदि शामिल हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS