राज्य
महिला को बेहोश कर सोने के आभूषण ले भागे
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2017 1:12:18 PMनई दिल्ली, (हि.स)। अगर आप ई-रिक्शा से सफर करते हैं तो सावधान हो जाएं। दिल्ली में अब ई-रिक्शा का एक गिरोह सक्रिय हो गया है। यह गिरोह सवारी हो बेहोश कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहा है। ताजा मामला रोहिणी जिले के शाहबाद डेयरी इलाके का है। यहां बदमाशों ने एक महिला को बेहोश कर सोने के आभूषण लूट लिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। होश आने पर महिला ने पूरी आपबीती पति को बताई उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, संतोष (33) परिवार के साथ शाहबाद डेयरी में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि सुबह वह मार्केट जाने के लिए घर से निकली। घर के बाहर से पीड़िता ने ई-रिक्शा लिया। उक्त रिक्शा में दो युवक पहले से बैठे हुए थे। पीड़िता के अनुसार ई-रिक्शा कुछ दूर चला ही था, तभी एक युवक ने पीड़िता के मुंह की तरफ एक रूमाल घुमाया। जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। कुछ देर बाद पीड़िता को होश आया तो वह जमीन पर पड़ी हुई थी। पीड़िता के गले से चेन, मंगलसूत्र, सोने की अंगुठी व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।