राज्य
सीएम ने किया एलएनजेपी अस्पताल का औचक निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2017 1:09:14 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार सुबह दिल्ली गेट स्थित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) और सुपर स्पेशलिटी का दर्जा प्राप्त गोविंद बल्लभ पंत (जीबीपंत) अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी इस निरीक्षण में उनके साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुद मरीजों के पर्चे चेक किये। अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक देखा।