राज्य
काली पूजा की तैयारी में जुटा महानगर
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2017 9:29:54 AMचम्पाहाटी, (हि.स.)। दुर्गापूजा के बाद अब कालीपूजा की तैयारी में महानगर जुट गया है। काली पूजा के सिर्फ 14 दिन बाकी है। महानगर स्थित चम्पाहाटी में पटाखे बनाने का काम जोरो पर हैं। कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
चम्पाहाटी के हाराल, नूड़िदाना, बेगमपुर जैसे गांवों में ये पटाखे बनाये जा रहे है। कोई तुबड़ी, तो कोई फुलझड़ी इसी तरह से चरखा, रंगमशाल कई तरह के पटाखे बनाए जा रहे है। चम्पाहाटी रेलवे स्टेशन के करीब हाराल गांव में घुसते ही पटाखे बनाते देखे जा सकते है। यहां पटाखे की कई दुकानें हैं। यहां के अधिकांश लोगों का यही पेशा है। चम्पाहाटी में ‘तारा मां’ नामक एक फायर वर्क्स कारखाना है, जिसमें कई पुरुष मिलकर पटाखे बनाते हैं। कोई मसाला भरता है तो कोई बांधता है तो कोई पैकेटे में बन्द करता है। ये कारीगर राईमोहन दत्त से पटाखे बनाने का प्रशिक्षण लेते हैं।
इस तरह के कई कारखाने चम्पाहाटी में स्थित है जहां सिर्फ पटाखे ही बनाए जाते हैं। दिपावली तथा दुर्गापूजा के समय यहां के कारीगरों को विशेष लाभ होता है। यहां से पटाखे महानगर के सभी जगहों पर भेजा जाता है।