ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू व शास्त्री को किया याद
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2017 3:17:13 PM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू व शास्त्री को किया याद

देहरादून, (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर सोमवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गांधी व शास्त्री के चित्रों पर मल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 
सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए उनके किए कार्यों को याद किया गया। साथ ही उनके द्वारा देश के लिए किये गये बलिदान को याद करते हुए सम्पूर्ण समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। 
इसके पश्चात् गांधी पार्क में गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। फिर वहां से कचहरी स्थित शहीद स्थल जाकर राज्य निर्माण आन्दोलन में शहीद हुए आन्दोलनकारियों तथा स्व. इन्द्रमणि बड़ोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य निर्माण चिन्हित आन्दोलनकारी मंच के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। 
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रामपुर तिराहा शहीद स्थल के लिए रवाना हुए जहां पर उन्होंने राज्य निर्माण आन्दोलन में दो अक्टूबर को शहीद हुए आन्दोलनकारियों के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य शहीद आन्दोलकारियों की धरोहर है। जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर राज्य निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन किया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक, राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, नवीन जोशी, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, डाॅ आरपी रतूड़ी, शांति प्रसाद भट्ट ने गांधी व शास्त्री को आदर्शों को जीवन में उतारने को कहा। श्रद्धांजलि सभा में अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS