ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
पाक ने एक बार फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दो मासूमों की मौत, पांच घायल
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2017 12:06:48 PM
पाक ने एक बार फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दो मासूमों की मौत, पांच घायल

जम्मू, (हि.स.)। (अपडेट) जम्मू संभाग के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित विभिन्न सेक्टरों में पाक गोलीबारी से दो मासूमों की मौत जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
सोमवार तड़के ही पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर सटे देवगवार, बानवात, बाग्याल, धारा, कास्बा, केरन तथा शाहपुर सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर सोमवार सुबह से ही पाक द्वारा एक बार फिर भारी गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। पाक रिहायशी इलाकों तथा सैन्य चौकियों को निशाना बना गोलीबारी कर रहा है। इस गोलीबारी में दो मासूमों की मौत व पांच लोग घायल हो चुके हैं। पाक रेंजर घुसपैठ करने के इरादे से स्वचलित हथियारों से गोलीबारी कर रहे हैं। इस दौरान वह रिहायशी इलाकों को निशाना बना मोर्टार भी दाग रहे हैं। भारतीय सैनिक भी पाक रेंजरों के हर एक प्रयास को विफल बना गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। 
 
पाक द्वारा मोर्टार दागने के दौरान एक मोर्टार पुंछ के इलाके में जा गिरा जिसकी चपेट में आकर एक नौ साल के बच्चे तथा एक 15 साल की लड़की की मौत हो गई है। मृतक बच्चों की पहचान नौ साल के इफराज़ एहमद पिता अब्बदुल रशीद निवासी नाका कास्बा पुंछ तथा 15 साल की शमीम अख्तर निवासी देवगवार पुंछ के रूप में हुई है। चार घायलों में से दो की गम्भीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS