राज्य
पाक गोलीबारी में एक बच्चे की मौत, पांच घायल
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2017 12:03:31 PMजम्मू, (हि.स.)। जम्मू संभाग के पुंछ जिले के कास्बा केरन तथा शाहपुर सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर पाक द्वारा एक बार फिर भारी गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी है। पाक रिहायशी इलाकों को निशाना बना रविवार देर रात से ही गोलीबारी कर रहा है। इस गोलीबारी में अब तक एक बच्चे की मौत व पांच लोग घायल हो चुके हैं। पाक रेंजर घुसपैठ करने के इरादे से स्वचलित हथियारों से गोलीबारी कर रहे हैं। इस दौरान वह रिहायशी इलाकों को निशाना बना मोर्टार भी दाग रहे हैं। भारतीय सैनिक भी पाक रेंजरों के हर एक प्रयास को विफल बना गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
पाक द्वारा मोर्टार दागने के दौरान एक मोर्टार पुंछ के एक इलाके में जा गिरा जिसकी चपेट में आकर एक नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान इफराज एहमद पिता अब्बदुल रशीद निवासी कास्बा पुंछ के रूप में हुई है। सेना रिहायशी इलाकों की सुरक्षा के लिए लोगों को वहां से निकालने में लगी हुई है।