ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
रामलीला मैदान में श्रीराम कथा सात अक्टूबर से
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2017 11:12:52 AM
रामलीला मैदान में श्रीराम कथा सात अक्टूबर से

ग्वालियर, (हि.स.)। मुरार के रामलीला मैदान में आगामी सात अक्टूबर से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर रविवार शाम को भूमिपूजन हुआ। मां कनकेश्वरी देवी भक्ति योग वेदांत सेवा संघ ग्वालियर द्वारा आयोजित आठ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा मुरार के रामलीला मैदान में दोपहर एक बजे सायं चार बजे तक कनकेश्वरी देवी कथा का अमृतपान कराएंगी। 
राष्ट्रसंत मां कनकेश्वरी देवी द्वारा ग्वालियर में कई बार अनेक श्रीराम कथा का आयोजन पूर्व में किया जा चुका है मुरार में पहली बार आयोजित हो रही श्रीराम कथा के मुख्य यजमान स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर है। श्रीराम कथा को लेकर भूमि पूजन ददरौआ धाम के महंत रामदास महाराज, नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह, सांसद अनूप मिश्रा, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, ग्वालियर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ‘रामू‘ ,पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह, मुरैना सांसद अनूप मिश्रा व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS