राज्य
सड़क हादसे में दो घायल, महिला की हालत गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2017 10:35:17 AMगुवाहाटी, (हि.स.)। असम की राजधानी गुवाहाटी में शनिवार की देर रात को रुक्मिणी गांव में ऑटो व बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक महिला समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक महिला व एक अन्य व्यक्ति को गुवाहाटी के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर ऑटो को छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।