राज्य
पूजा की छुट्टी बिताने अंडमान गए पर्यटक मुश्किलों में घिरे
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2017 9:54:30 AMकोलकाता, (हि.स.)। महानगर से अंडमान गए पर्यटक मुश्किल में पड़ गए। सूत्रों के अनुसार 02 बार पूजा की छुट्टी बिताने गए कोलकाता के 38 पर्यटक पैकेज टूर बुक किया। जिसके भीतर ही पोर्ट ब्लेयर से क्रुज नील एवं हैभलक आईलैन्ड जाने की बात थी। लेकिन पर्यटकों को बाद में कहा गया कि स्थानीय प्रशासन एवं राजनैतिक कारणों से क्रूज चालक दो द्वीपों में नहीं जा सकेंगे। क्रुज के मालिक तथा चालक ने भी यही कारण बताया। जिसके कारण पर्यटकों को दोनों द्वीपों में जाना सम्भव नहीं हो सका।