राज्य
एकादशी के दिन भी होगा विसर्जन, ताजिया व विसर्जन का होगा अलग रूट
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2017 12:36:49 PMकोलकाता, (हि.स.)। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर एकादशी और मुहर्रम के दिन भी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। कोलकाता महानगर के कुछ इलाकों में प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा। पुलिस प्रशासन की ऒर से मुहर्रम एवं विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किये गए हैं। हालांकि मुहर्रम के दिन विसर्जन के दौरान गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर कोलकाता व इसके आसपास के चार जिले में किसी भी पूजा कमेटी ने विसर्जन के लिए अनुमति नहीं मांगी है।
पुलिस ने मालदा, पुरुलिया, वर्द्धमान, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर जिले के कुछ पूजा कमेटी को रविवार को विसर्जन की अनुमति दी है। कोर्ट के निर्देशानुसार विसर्जन एवं ताजिया के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किये गए हैं।