ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
दशहरे पर सीएम का आह्वान, भ्रष्टाचार-आतंकवाद व गंदगी को करेंगे खत्म
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2017 11:46:50 AM
दशहरे पर सीएम का आह्वान, भ्रष्टाचार-आतंकवाद व गंदगी को करेंगे खत्म

भोपाल, (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को देर शाम दशहरे के अवसर पर राजधानी भोपाल के छोला दशहरा मैदान में रावण दहन उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रावण रूपी बुराईयों का त्याग करने के लिये नागरिकों का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, आतंकवाद, गंदगी को खत्म करेंगे। उन्होंने लोगों को नारी का सम्मान करने और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए संकल्पित कराया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का सम्मान सर्वोच्च है। नारी का अपमान भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अस्वच्छता आदि रावण के गुण है। रावण पुतले का दहन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम आज कर देंगे। हमें अपने अंदर के क्रोध, मोह और अहंकार आदि रावण के गुणों का त्याग करना होगा। उन्होंने नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनायें दीं। श्रीराम के आदर्शों पर चलने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भोपाल शहर देश के स्वच्छ नगरों में दूसरे स्थान पर रहा है। इस वर्ष उसे प्रथम स्थान मिले भोपाल के नागरिकों को संकल्पित होना होगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम की सेना का स्वागत किया। पूजा अर्चना की।

सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। समाज में जो भी बुराईयाँ हैं। उनका रावण के समान ही दहन करने का संकल्प लें। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत उदबोधन दिया। कार्यक्रम को कैलाश मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर आलोक शर्मा, हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारीगण सदस्य और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS