राज्य
प्रशासन की उपेक्षा कर की गई शस्त्र पूजा
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2017 10:38:44 AMकोलकाता, (हि.स.)। राज्य में प्रशासन के आदेश के बावजूद शनिवार को विहिप (विश्व हिन्दू परिषद) ने शस्त्र पूजा की। राज्य में 300 से अधिक स्थानों पर शस्त्र पूजा की गई। यहां तक कि कोलकाता में ही 15 से 20 जगह शस्त्र पूजा की गई।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के बाद भी कोई असर नहीं हुआ, बल्कि हावड़ा के ऊलूबेड़िया निवासी जयदेव तालोधि ने कोलकाता हाईकोर्ट से रैली करने के लिए आवेदन किया। इस पर अपना रुख रखते हुए न्यायाधीश ने कहा कि सशस्त्र रैली के लिए अनुमति की जरूरत नहीं। इसी निर्णय को आधार बनाकर शनिवार को विहिप की ओर से शस्त्र पूजा की गई। इस पूजा के बारे में विहिप के स्टेट मीडिया संचालक सौरिष मुखर्जी ने कहा कि शस्त्र पूजा होनी थी सो हुई। यह भारतीय संस्कृति का एक अंग है।