राज्य
एलफिस्टन-परेल दुर्घटना, दोषियों के विरोध में होगी कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2017 12:33:23 PMमुंबई, (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार की रात को केईएम अस्पताल पहुंचकर एलफिस्टन-परेल ब्रिज पर मची भगदड] के बाद घटित दुर्घटना के घायलों को देखने पहुंचे। दक्षिण कोरिया के दौरे से लौटने के बाद मुंबई पहुंचते ही सीएम ने केईएम अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और कहा कि भगदड़ के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई में शुक्रवार को एलफिस्टन-परेल रेलवे ब्रिज पर अफवाह फैलते ही भगदड़ मच गई और 22 लोगों की मौत हो गई तो तकरीबन 39 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस दक्षिण कोरिया से लौटने के बाद सीधे केईएम अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उनके साथ शिक्षामंत्री विनोद तावडे और जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन थे।
घायलों का हालचाल जानने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य रूप से घायल हुए लोगों की हालत सुधर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के जिम्मेदार दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कडी कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के दौरान मैं विदेश में था, इसके बावजूद भी लगातार रेलवे मंत्री पीयूष गोयल के संपर्क में था। रेलवे मंत्री ने एलफिस्टन-परेल रेलवे ब्रिज दुर्घटना मामले की जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि रेलवे मंत्री गोयल ने कहा हे कि एलफिस्टन-परेल रेलवे ब्रिज जैसे मुंबई के अन्य ब्रिजों का ऑडिट करवाया जाएगा और यह काम युदधस्तर पर शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना घटित न हो, इसके लिए उपाय योजना तैयार की जाएगी।