ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
प्रदेश भर में दशहरे की धूम, आज होगा रावण दहन
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2017 11:58:21 AM
प्रदेश भर में दशहरे की धूम, आज होगा रावण दहन

लखनऊ,  (हि.स.)। बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज शनिवार की शाम रावण दहन होगा। रामलीला का मंचन भी खत्म हो चुका है। अलग-अलग जगह दुर्गापूजा के पंडालों में दशहरे की धूम है। लोग भगवान राम की जीत के इस पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

गली-मौहल्ले में आयोजित रामलीला का मंचन खत्म आज रात्रि रावण के दहन के बाद खत्म हो जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत होने पर मनाया जाता हैं। भगवान राम ने अंहकारी रावण का अहंकार तोड़ उसका वध किया और सीता माता को छुड़वाया था। इसको देखते हुए पूरे भारत में रावण दहन किया जाता हैं। पूरे भारत में विजय दशमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। गली मोहल्ले में रावण दहन व मोहर्रम का कार्यक्रम किया जा रहा है, इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया हैं। जगह-जगह बैरिकेटिंग के साथ रूट डायवर्ट किया गया हैं।
 
जिला प्रशासन के मुताबिक, मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए रावण दहन जल्द ही कर दिया जाएगा, ताकि शहर में निकलने वाले पैकी अपना जुलूस निकाल सकें। दशहरा व मोहर्रम को देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था का चाक चौबंद हैं, पर्व पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से बरतेगी यह आदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह द्वारा कहा गया हैं। 
 
शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजा प्रणाम से हुई। इस मौके पर संघ के बड़े अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शस्त्रों की पूजा विधि-विधान से की गई। इस दौरान बताया गया कि विजयादशमी के दिन ही डॉक्टर केशवराम हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक स्वयं सेवक देश भर में स्थापना दिवस मानते आ रहे हैं। इस अवसर पर शस्त्र की पूजा करते हैं। निरीक्षक मोती ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संघ के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS