ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
शस्त्र पूजा हमारी परंपरा नहीं, संस्कृति है : आरएसएस
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2017 11:02:00 AM
शस्त्र पूजा हमारी परंपरा नहीं, संस्कृति है : आरएसएस

 गोरखपुर, (हि.स.)। गोरखपुर उत्तरी स्थित इंपीरियल लाइन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित शस्त्र पूजा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रज्ञा प्रवाह के संगठन मंत्री राम आशीष सिंह ने कहा शस्त्र पूजा हमारी परंपरा नहीं बल्कि संस्कृति है।

राम आशीष सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एक करने का लक्ष्य होना चाहिए। हिन्दू समाज की विभाजक रेखाओं को खत्म करना होगा। यह स्वीकार करना होगा कि हर एक आत्मा समान है। वही समानता हर व्यक्ति में भी है।
 
मंत्री ने कहा कि भारत की रीढ़ धर्म है। इसे बचाना है। धर्म की खिलाफत देश और समाज दोनों के लिए घातक है। चाणक्य के समय में भी घुसपैठ जैसी समस्या आई थी। अब बर्मा में है। अगर हम सनातन हिन्दू धर्म की उपेक्षाओं को सहन करते रहे तो समस्या आने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए देश की पहचान और भारतीय संस्कृति को बचाना होगा।
 
मंत्री ने कहा कि यह राष्ट्र हिंदुओं का है, इसकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है। सभी भारतीय देवी-देवताओं के हाथों में शस्त्र होता है। शक्ति पूजा हमारी संस्कृति है। इसलिए शक्ति की पूजा होनी चाहिए। हम शांति की स्थापना के लिए शक्ति का अर्जन बंद नहीं कर सकते हैं। कई बार शक्ति ने ही शांति कायम करने का कार्य किया है।
मंत्री ने कहा कि अर्जुन ने भी शस्त्र उठाने से मना किया था। अगर वह शस्त्र नहीं उठाते तो अन्याय की विजय संभव थी। हम भी शास्त्र के साथ शस्त्र पूजन नहीं छोड़ सकते। युद्ध मे प्रणाम करने का संस्कार भी है। योद्धा अपने बाणों से प्रणाम करते थे। अर्जुन ने भी भीष्म पितामह को ऐसे ही प्रणाम किया था। गीता की रचना किसी शोध करने वाले कमरे में बैठकर नहीं हुई है, इसकी रचना युद्ध क्षेत्र में खड़े होकर की गई है। इसकी एक-एक बात प्रयोग सिद्ध है।
 
इस मौके पर उत्तर-प्रदेश बिहार प्रान्त के प्रज्ञा प्रवाह के संगठनमंत्री रामाशीष सिंह के अलावा गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष यशपाल सिंह, सह प्रान्त संघचालक पृथ्वीराज सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS