राज्य
मां दुर्गा के विसर्जन पर रहेगी कोलकाता पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2017 10:42:56 AM कोलकाता, (हि.स.)। गणेश विसर्जन से शिक्षा मिलने के बाद अब मां दुर्गा के विसर्जन पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। विसर्जन के दिनों में 24 घन्टों तक बिजली ओवरहेड के बिजली पूर्ति बन्द रखी जाएगी। विसर्जन के पहले ही कोलकाता पुलिस रेलवे को सूचना देगी। इसी आधार पर बिजली पूर्ति बन्द कर दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक घाट के प्रवेश द्वार के ऊपर गार्ड रेल लगाया जा रहा है।
प्रतिमा की ऊंचाई अधिक होने पर रेलवे की यातायात में बाधा आएगी इसलिए पुलिस प्रशासन इस पर कड़ी नजर रखेगी। विसर्जन के दिनों नौके पर आपदा संघर्ष के एक दल मौजूद रहेंगे। रिवर ट्रैफिक पुलिस के अधीन 24 घाटों पर पुलिस प्रशासन कड़ी नजर रखेगी। नौका के साथ ही स्पीडबोट भी चलाई जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक घाटों पर आपदा संघर्ष के दल तैनात किए जाएंगे।