ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
उपराष्ट्रपति ने दी देशवासियों को दशहरा की बधाई
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2017 3:56:56 PM
उपराष्ट्रपति ने दी देशवासियों को दशहरा की बधाई

 नई दिल्ली, (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दशहरे के पावन पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दशहरे का त्यौहार हमें बुराई पर अच्छाई की विजय की याद दिलाता है और भगवान राम के आदर्श जीवन और कल्याण कार्य में उनकी विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों के बीच सौहार्द और मैत्री की भावना को बढ़ावा देता है। 

उपराष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दशहरे के पवन पर्व पर मैं देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। पारम्परिक उत्साह और उमंग से मनाया जाने वाला यह त्यौहार हमें भगवान राम के नैतिक जीवन और सद्कार्य में उनकी विश्वास को दर्शाता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के आंतरिक संदेश को ही नहीं संप्रेषित करता, बल्कि लोगों के बीच शुभता और सौहार्द की भावना को भी बढ़ाता है। मैं कामना करता हूं कि यह पर्व देश में शांति, सद्भाव और संपन्नता लाए।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS