राज्य
तेज आंधी के कारण पूजा मंडप ढहा
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2017 10:37:53 AM न्यू बैरकपुर, (हि.स.)। उत्तर 24 परगना जिले के न्यू बैरकपुर के विद्रोही स्पोर्टिंग क्लब का पूजा मण्डप गुरुवार की शाम को तेज आंधी के कारण ढह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मण्डप ऊंचाई बहुत अधिक थी। शायद इसी कारण घटना घटी। राजस्थान की जयपुर स्थित यशवन्तखाड़ा टेम्पल का नकल यह पूजा मण्डप बनाया गया था। यहां दुर्गापूजा का 25वां साल पूरा हुआ। मण्डप की ऊंचाई 238 फुट थी जो कि राज्य के किसी भी पूजा मण्डप से अधिक ऊंचा था। यह मण्डप प्लाइबुड एवं फाइबर के समन्वय से बनाया गया था। इसे बनाने में करीबन तीन महीने लगे थे। 60 कर्मियों ने मिलकर इसे बनाया था।
इस मण्डप के भीतर 3डी इफेक्ट के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई गई थी। जिसे देखने से लगता था कि वे ऊड़कर आ रही हैं। इस मण्डप की आलोकसज्जा नदिया जिले के कृष्णनगर से लाई गई थी। अन्ततः कारिगरों तथा आयोजकों का मेहनत असफल हो गया। जबकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है।