राज्य
बसीरहाट की नैहाटी गांव में राजस्थानी दुर्गा पूजा मण्डप
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2017 10:25:48 AMबसीरहाट, (हि.स.)। ईछामती के किनारे एक पत्थर की दुर्गा वाली पूजा मण्डप बनाई गई है। यह मण्डप बसीरहाट के नैहाटी तरुण संघ द्वारा बनाई गई है और मण्डप बसीरहाट की सबसे खूबसूरत पूजा मण्डप है। इस साल इस पूजा मण्डप का थीम ‘दुर्गे दुर्गति नाशिनी’ रखी गई है।
बसीरहाट के नैहाटी तरुण संघ द्वारा बनाई गई पूजा मण्डप फाईबर, थर्मोकोल, चट, प्लाईवुड आदि सामग्री से तैयार की गई है। यहां दुर्ग की दीवार में कई प्रकार के मॉडल, योद्धाओं की मूर्तियां लगाई गई हैं। इसके भीतर मां दुर्गा की प्रतिमा में राजस्थानी चमक है। बसीरहाट के पूजा मण्डपों में यह सबसे उत्तम यानि प्रथम स्थान ग्रहण किया। पूजा कमेटी के अध्यक्ष तथा बसीरहाट नगर निगम के चेयरमैन तपन सरकार ने कहा कि इस मण्डप में हर साल से अलग ही थीम के अनुसार नई तकनीक का प्रयोग किया गया है।