ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो बढ़ेगा देश : राज्यपाल
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2017 4:08:59 PM
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो बढ़ेगा देश : राज्यपाल

 लखनऊ, (हि.स.)। देश व समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का अहम योगदान है। महिलाएं आगे बढ़ेंगी तभी देश आगे बढ़ेगा। यह बातें राज्यपाल राम नाईक ने कही। वह रविवार को नवयुग रेडियंस सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल के स्थापना दिवस पर नवनिर्मित हलवासिया हॉल का उद्घाटन करने के बाद छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। 

नाईक ने नवयुग रेडियंस की गोमती नगर शाखा का शिलान्यास कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं उनकी शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा, ‘छात्राएं केवल किताबी कीड़ा न बने, बल्कि व्यायाम के साथ उन्हें आत्मरक्षा का भी प्रशिक्षण भी प्राप्त करना चाहिए। वे अपने छात्र धर्म का पालन करें। यहां धर्म का अर्थ कर्तव्य और दायित्व से होता है। उन्होंने कहा कि ज्ञानार्जन से मनुष्य और अन्य प्राणि में अंतर देखने को मिलता है। गुणवत्तापरक शिक्षा सफलता का मार्ग है।’ 
 
नाईक ने बताया, ‘1954 में जब उन्होंने बीकाम परीक्षा पास की थी तब 150 छात्रों में केवल 4 छात्राएं थी। आज 45 प्रतिशत छात्राएं स्नातक कक्षाओं में हैं। उन्होंने कहा कि कुलाधिपति के तौर पर उन्होंने पाया है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 65 प्रतिशत पदक छात्राएं प्राप्त कर रही हैं।’
 
राज्यपाल ने कहा, ‘आज हर क्षेत्र में महिलाएं प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पूर्व में छात्राएं केवल नर्सिंग और शिक्षण के क्षेत्र में सेवा करती थींए जबकि अब प्रशासनिक सेवा से लेकर सेना तक में महिलाएं हैं। हमारे देश की रक्षा मंत्री भी महिला है। महिला सशक्तीकरण के लिए यह एक शुभ चिन्ह है। भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज हत्या आदि रोकने में महिलाएं महत्वूपर्ण भूमिका निभा सकती हैं।’ 
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर राज्यपाल का सम्मान अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुधीर हलवासिया, न्यायमूर्ति कमल किशोर, पूर्व पुलिस महानिदेशक केएल गुप्ता, पूर्व महापौर दाऊजी गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक भी उपस्थित थे।
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS