ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
कांग्रेस प्रभारी शिंदे हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2017 1:35:48 PM
कांग्रेस प्रभारी शिंदे हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर

 शिमला, (हि.स.)। प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियों पूरी कर रखी है। भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक रैली भी प्रदेश में आयोजित कर ली है, लेकिन कांग्रेस की और से अभी तक कोई भी राष्ट्रीय नेता प्रदेश के दौरे पर नहीं आया है। नए प्रभारी सुशील कुमार शिंदे हालांकि तीसरी बार प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिय विभाग के चेयरमैननरेश चैहान बताया कि हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के तीन दिवसिय दौरे पर आ रहे हैं।

सुशील कुमार शिंदे 26 सितम्बर को ऊना जिला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रात: 11:00 बजे उना में संबोधित करेंगे। उसी दिन 2.30 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटलैहड के कार्यकर्ता सम्मेलन को समूर में सम्बोधित करेंगे। जबकि सायं 5.00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिन्तपूर्णी के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। 
 
शिंदे 27 सितम्बर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसबां प्रागपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को प्रात: 10.00 बजे प्रागपुर में सम्बोधित करेंगे और 12.30 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नादौन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को नादौन में सम्बोधित करेंगे। उसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बडसर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को 04 बजे सम्बोधित करेंगे और रात्रि ठहराव चण्डीगढ में होगा। 28 सितम्बर को सोलन जिला के परवाणू में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के (दलित) सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS